फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में गोली मारी

Sun, 27 Sep 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब के कारोबार व चुनाव की रंजिश में युवक को सरेशाम गोली मार कर घायल कर दिया गया। परिजनों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव टिकुरियन नगला निवासी गौतम राजपूत पुत्र गेंदालाल रविवार की शाम घर के बाहर बैठा  था। इसी बीच गांव के ही राजवीर सिंह का गौतम राजपूत से प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर हमलावरों ने गौतम के जबड़े में गोली मार दी। इससे गौतम लहूलुहान होकर गिर पड़ा। भाई रघुवीर सिंह ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से

हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान गांव के लोगों ने राजवीर, रक्षपाल, राधेश्याम को पकड़ कर  पिटाई कर दी। घटना की सूचना एसपी को दी गई । इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने हमलावरों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल शिवमोहन सिंह ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गांव के
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि कच्ची शराब के कारोबार के रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि गौतम का भाई प्रधान पद के  चुनाव में  तैयारी कर रहा है। हमलावर पक्ष भी प्रधान पद का दावेदार है। इसी को लेकर घटना को अंजाम

दिया गया। कोतवाल ने बताया कि शराब के रुपयों को लेकर घटना की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। राजवीर के पास से 315 का तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें