फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला

Tue, 23 Aug 2016 11:12 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर राखी लेकर ससुराल गए युवक की उसकी ही शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को गांव के पास ही तालाब किनारे फेंक दिया गया। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पिटाई के बाद उसका गला घोंट दिया गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक के पिता ने उसके ससुर, सास, पत्नी समेत पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

कमलापुर के बसंतपुर गांव निवासी पप्पू (25) पुत्र जगदंबा रक्षाबंधन पर 18 अगस्त को संदना के गोड़ा गांव को ससुर देवी दयाल के यहां राखी लेकर गया था। उसके बाद से वह नहीं लौटा। देवी दयाल ने 21 अगस्त को जगदंबा को फोन कर बताया कि दामाद पप्पू बेटी रिंकी को चाकू मार कर भाग गया है।
विज्ञापन


देवीदयाल ने पुलिस को भी सूचना दी। इस पर जगदंबा अपने बेटे की तलाश में जुट गया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। जिसके बाद जगदंबा ने पुत्र के ससुर आदि के खिलाफ बेटे को गायब करने का केस दर्ज कराया। पुलिस व परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे कि इसी बीच मंगलवार को गोड़ा गांव के निकट तालाब किनारे पप्पू का शव बरामद हुआ।

पप्पू के पिता ने बताया कि लाश बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गई थी। गला उसी के शर्ट से कसा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि पिटाई करने के बाद गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई।

पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक के ससुर देवीदयाल, सास सुधा, पत्नी रिंकी देवी व अनिल पुत्र कढ़िले, रामप्रसाद पुत्र शिवराम के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें