फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 18 Sep 2016 11:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले बीमारी से मौत होना बता रहे हैं, जबकि मृतका की मां इस पर संदेह जता रही है। उसने थाने में सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मुमताजपुर मजरा बलसिंहपुर निवासी नागेश्वरी देवी (26) पत्नी अरविंद सिंह की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर अटरिया इलाके के बुढवनपुरवा मजरा हिम्मतनगर निवासी उसकी मां चंपा देवी बेटी के घर पहुंची। ससुराल वालों का कहना है कि नागेश्वरी देवी पेट दर्द से परेशान थी।

बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है, जबकि मृतका की मां ने बीमारी से हुई मौत पर संदेह जताया है। उसने रामपुर कलां थाने में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें