फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल उतारते समय दबकर चालक की मौत

Tue, 21 Mar 2017 11:07 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मौत हो गई है। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ के गोमती नगर से महमूदाबाद के एक व्यापारी के यहां सामान लेकर आए चालक की मार्बल के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह मार्बल उतरवाने के दौरान मजदूरों की मदद कर रहा था।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होने पर मृतक का भाई व अन्य परिवारीजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

रायबरेली के थाना शिवगढ़ के ग्राम पिंडौली निवासी विवेक कुमार (22) पुत्र रमाकांत वर्मा लखनऊ के गोमती नगर में मालवाहक वाहन चलाता था। मंगलवार को वह गोमती नगर की एक दुकान से मार्बल लोड कर महमूदाबाद में रामपुर मथुरा मार्ग स्थित गोपाल गुप्ता के यहां उतारने आया था।
विज्ञापन


मार्बल उतारा जा रहा था कि इसी बीच विवेक मजदूरों की मदद के लिए पहुंचा और वह मार्बल उतरवाने में मदद करने लगा। इसी बीच वह मार्बल में दब गया। किसी तरह उसे निकालकर फौरन सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे उसके भाई विकेश ने बताया कि उसे भाई के मरने की सूचना मोबाइल पर मिली थी। घटना की सूचना परिवारीजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें