फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल निरीक्षण में बंदी के पास मिली एक हजार की नकदी, जांच शुरू

Mon, 05 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी, एसपी सौमित्र यादव सहित अन्य अफसरों ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। यहां बंदियों को दिया जाने वाला भोजन, सफाई व्यवस्था आदि तो दुरुस्त मिली, लेकिन एक बंदी के पास करीब एक हजार रुपए मिलने से अफसरों ने जेल प्रशासन से मामले की जांच कराने को कहा है। साथ ही इस बैरक व बंदी की सुरक्षा व्यवस्था देखने वाले बंदी रक्षक को चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई को भी कहा है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि डीएम, एसपी व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर सोमवार की शाम औचक निरीक्षक को जिला कारागार पहुंचे। यहां अफसरों ने महिला व पुरुष बंदियों की बैरकों का विधिवत निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय व बंदियों को दिए जाने वाले भोजन को भी देखा।

जेल में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान एक बंदी के पास करीब एक हजार रुपए मिलने पर डीएम, एसपी ने नाराजगी जताई। साथ ही इस बंदी व बंदी की बैरक की सुरक्षा में लगे बंदी रक्षक का चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई को भी कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें