फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दलित को चाकू से लहूलुहान किया

Mon, 05 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
चाकू के हमले में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। मुकदमे में सुलह न करने पर दबंगों ने दलित युवक को चाकू से लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में खानदानियों ने सास-बहू को पीटकर घायल कर दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ोला गांव निवासी चांद वाल्मीकि (18) पुत्र कांशीराम पर सोमवार को सुबह घर के नजदीक पड़ोसी तीन दबंगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए।
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज भेज दिया गया। वहां से उसे नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। भाई सूरज ने बताया कि 10 साल पहले पड़ोसियों के यहां जेवर गिरवी रखे थे। इन्हें छुड़ाने में विवाद हो गया था। इसका मुकदमा चल रहा है। इसमें सुलह न करने पर हमला कर दिया। वह दिल्ली में काम करता है। सोमवार को शाम उसे वापस जाना था। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष घटना की वजह छेड़छाड़ बता रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली।

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी रजुलिया (55) पत्नी लालू और उसकी बहू माया (30) पत्नी देशराज को मामूली विवाद में खानदानी बिंदा और नंदी आदि ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। रजुलिया की हालत गंभीर है। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रोहित वाल्मीकि (20) पुत्र पप्पू को सुअर चराने के विवाद में दबंगों ने बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने उल्टा रोहित का शांति भंग में चालान कर दिया। हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें