फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2017 11:22 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर की रेउसा पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध असलहा फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेउसा पुलिस ने क्षेत्र में एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 12 असलहे बरामद किए हैं। वहीं भारी मात्रा में अधबने असलहों के पुर्जे व असलहा बनाने उपकरण भी बरामद किए हैं। यह अवैध असलहा फैक्ट्री एक खेत में संचालित हो रही थी। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने रविवार की देर रात पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र के ग्राम चेनीभदमरा के निकट एक खेत में छापेमारी की। पुलिस ने यहां पर अवैध रूप से संचालित हो रही असलहा फैक्ट्री को पकड़ा। असलहा बना रहे मनसखापुरवा मानपुर सिकरी निवासी प्रमोद व चेनी भदमरा निवासी जमील उर्फ भुज्जी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से 5 तमंचे 312 बोर के, 1 तमंचा 332 बोर का व 6 तमंचे 315 बोर के बरामद किए। मौके पर भारी मात्रा में अधबने असलहों के पुर्जे व असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां पर निर्मित होने वाले असलहों को सीतापुर समेत बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, लखीमपुर खीरी व नेपाल तक सप्लाई भेजी जाती थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संत कुमार सिंह, आलोक  कुमार, सिपाही सत्य प्रकाश मिश्र, अशोक यादव, विजय यादव, नजरुल हसन आदि शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें