फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा की बहनों का कत्ल करके फेंके गए थे शरीर के टुकड़े

Sat, 05 Dec 2015 10:50 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर में मिले दो सिर और लखनऊ के मड़ियांव इलाके में फेंके गए धड़ व पैर गोंडा से चार दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता दो बहनों के थे। परिवारीजनों ने शरीर के टुकड़ों व कपड़ों के आधार पर शनिवार को दोनों शवों की शिनाख्त की। पुलिस की एक टीम आगे की तफ्तीश के लिए गोंडा भेजी गई है।
विज्ञापन


डीआईजी रेंज डीके चौधरी ने बताया कि गोंडा के सुभाषनगर के पप्पू व राकेश गुप्ता ने शनिवार को सीतापुर के मानपुर थाने पहुंचकर ट्रॉली बैग में मिले दो युवतियों के सिरों की पहचान अपनी बहन संगीता (20) व लक्ष्मी (16) के रूप में की।

इसके बाद दोनों ने मड़ियांव थाने पहुंचकर बोरों में युवतियों के धड़ व पैरों के साथ मिले कपड़ों को भी पहचाना। राकेश ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी दोनों बहनें 30 नवंबर की रात संदिग्ध हालात में गहने व नगदी के साथ लापता हुई थी। कई दिन तलाश के बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं, परिवार के अन्य लोगों ने फोन पर बातचीत में युवतियों के अपहरण की जानकारी दी। मामला संदिग्ध नजर आने पर लखनऊ पुलिस की एक टीम को गोंडा भेजा गया है। वहां दोनों लड़कियों के पिता किशोरी लाल गुप्ता के साथ परिवार के अन्य लोगों व पड़ोसियों से तहकीकात की जाएगी।

बेहद करीबी ने अंजाम दी वारदात
डीआईजी ने कहा कि हत्या के बाद क्रूरता से शरीर के टुकड़े करके फेंके गए। पुलिस को दोनों बहनों के बेहद करीबी लोगों पर शक है। जाहिर है कि पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर राजधानी से करीब सौ किमी दूर सीतापुर के मानपुर थाने के कमियापुर में पुलिया के नीचे फेंके गए। पता लगाया जा रहा है कि दोनों बहनें किन हालात में लापता र्हुईं। उनकी किसके दोस्ती थी और परिवारीजनों का युवतियों के प्रति कैसा व्यवहार था।

सिर व धड़ मिलने के बाद पहुंचे थाने
लखनऊ के एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त होते देख उन्होंने गोंडा शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर से बात की। पता चला कि  परिवारीजन शनिवार को दोनों लड़कियों की गुमशुदगी की सूचना देने गए थे। उन्होंने सीतापुर में दो युवतियों के सिर व लखनऊ में तीन बोरों में पैर व धड़ मिलने की खबर पढ़ी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें