सीतापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी हो गईं। इनमें से दो बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई हैं। जबकि हरगांव व रेउसा थाना क्षेत्र से एक-एक बाइक चोरी हुई है। पीड़ितों ने संबंधित थाने-कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के कृष्णानगर निवासी पुष्कर मिश्र की बाइक सोमवार शाम घर के बाहर से चोरी हो गई। शहर के ही गुरुद्वारा रोड तामसेनगंज निवासी रूपेश अस्थाना की बाइक भी घर के बाहर से चोरी हो गई।
उधर, हंरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भदेवा निवासी उमर मंगलवार को किसी काम से कस्बा बाजार गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।
तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम बरी निवासी कुलेराज सिंह बाइक से रेउसा ब्लॉक गया था। वहां ब्लॉक परिसर में बाइक खड़ी करके वह भीतर गया था। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई। चारों लोगों ने संबंधित थाने-कोतवाली में तहरीर दी है।