सिधौली क्षेत्र की फलमंडी में लगी आग से राख हो गईं कई दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिधौली कस्बे की फलमंडी में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से पांच आढ़तियों की दुकानों में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। वहीं पड़ोस में स्थित एक मंदिर के पास बनी यज्ञशाला भी राख हो गई।
दमकल टीम ने लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। सिधौली कस्बे की फल मंडी में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक वहां मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश करते लपटों ने कई अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
पड़ोस में स्थित एक मंदिर की यज्ञशाला भी राख हो गई। इसके अलावा फलमंडी में आढ़त का काम करने वाले मोहम्मद हनीफ की दुकान में आग लग गई। जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का फल जल गया। इसी तरह हाजी रजमान, रामकरन रावत, मुन्ना आदि की भी आढ़त में आग लग गई। दमकल टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। बताते हैं कि हादसे में करीब पांच लाख की संपत्ति राख हो गई। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।