फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 04 Oct 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में तैनात 100 डायल की दो टीमों के पांच सिपाहियों को एसपी मृगेंद्र सिंह ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं एक होमगार्ड पर भी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इन सभी पर अनुशासन हीनता का आरोप है। एसपी ने यह आदेश जांच रिपोर्ट आने के बाद दिया है।
विज्ञापन

 
 अटरिया थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए100 डायल की दो टीमें तैनात हैं। इन्हीं टीमों के सिपाहियों में मंगलवार को एक ढाबे पर जमकर कहासुनी हुई थी। इसके बादसिपाहियों ने एक दूसरे के खिलाफ सीओ सिधौली से शिकायत की थी।  सीओ ने इस मामले की जांच अटरिया थानाध्यक्ष ओपी राय को सौपी।

ओपी राय ने पूरी जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट सीओ को पेश की। इसमें 100 डायल की दोनों टीमों के सिपाहियों पर अनुशासन हीनता का दोषी पाया। इसी रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए, एसपी मृगेंद्र सिंह ने टीमों के प्रभारी सुरेश बहादुर, शीतला प्रसाद, सिपाही शिव बहादुर, धीरेंद्र सिंह, विमलेश को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जबकि होमगार्ड भूपेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। इस कार्रवाई के बाद दोनों 100 डायल वाहनों पर नई टीम तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने कार्यो में लापरवाही के आरोप में थानगांव थाना क्षेत्र की शंकरपुर झिसनी पुलिस चौकी के प्रभारी सलीम मलिक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था में चौकी इंचार्ज लचर कार्यशैली अपनाए हुए थे। जिसकी वजह से एसपी के यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें