फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में फायरिंग, छह जख्मी

Tue, 21 Jun 2016 11:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर सोमवार शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई। जमकर लाठी-डंडे चले। बवाल में एक महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से हत्या के प्रयास व मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घुरेहटा निवासी नरेंद्र व रामलखन बीते पंचायत चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार थे। चुनावी रंजिश के चलते नरेंद्र के परिवार के लोग रामलखन के परिवार से रंजिश मानते थे। करीब 20 दिन पूर्व नरेंद्र के परिवार के ही 45 सागौन के कीमती पेड़ चोरी से कट गए थे। इसे लेकर नरेंद्र ने विक्रम को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। इस पर क्षेत्रीय आरक्षी नवनीत कुमार ने दोनों के बीच सुलह-समझौता करवाकर मामला रफा-दफा करवा दिया था, लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव बना रहा। सोमवार दोपहर को दोनों पक्षों में फिर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते शाम सात बजे दोनों पक्ष लाठी-डंडों से लैस होकर गांव से बाहर लगी मेंथा टंकी पर आपस में भिड़ गए। लाइसेंसी व अवैध असलहों से फायरिंग भी की। कई राउंड हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। मारपीट में एक पक्ष से रामसिंह (55) व राजेश (45) पुत्रगण बिहारीलाल, चंद्रिका (60) तथा दूसरे पक्ष से सरदार (45) नेकराम (40) पुत्रगण राम प्रसाद, राजरानी (65) पत्नी राजाराम गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। मारपीट में नकराम के बाएं पैर में छर्रे लगे हैं। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रामसिंह की तहरीर पर रवी, लल्लू, विक्रम, केशवराम, काशीराम तथा दूसरे पक्ष के श्रीकांत पुत्र राम लखन की तहरीर पर रामसिंह, राजेश, राहुल, दिली, राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें