फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में झोपड़ी जलाने का आरोप

Tue, 21 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बघौचघाट के नेरुआरी में संदिग्ध स्थिति में जली झोपडी।
विज्ञापन
आपसी विवाद के दौरान झोपड़ी में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब नेरूआनी की हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। आग लगने की घटना को लोग संदिग्ध बता रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के जगत प्रसाद अपनी झोपड़ी में मौजूद थे। सुबह दस बजे के करीब उनकी झोपड़ी जलने लगी। आग की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जगत प्रसाद ने झोपड़ी फूंकने की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि विनोद सिंह सहित अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। दोनों परिवार के बीच आपस में विवाद चल रहा है।

विनोद सिंह ने सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि जगत प्रसाद ने स्वयं छप्पर में आग लगाकर सूचना पुलिस को दी। गांव के लोग भी पूरे मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। पुलिस ने दोनों तरफ से छह लोगों चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें