फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने पत्नी और पिता को मारी गोली

Mon, 18 Sep 2017 11:15 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
गोली लगने से जख्मी महिला फुलकेसरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमलापुर थानाक्षेत्र में एक युवक ने रविवार रात को अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी व पिता को गोली मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। आनन-फानन दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारवालों का कहना है कि शराब के नशे में धुत होने के कारण युवक ने पत्नी व पिता को गोली मारी है। वारदात के बाद वह बंदूक समेत मौके से फरार है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आरोपी को दबोचा जाएगा। 
विज्ञापन


कमलापुर थानाक्षेत्र के सरवरपुर निवासी दिनेश को शराब की लत है। रविवार की रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इस बात को लेकर पत्नी फूलकेसरी(38) विरोध करने लगी। पत्नी के विरोध करते ही दिनेश भड़क गया और उसकी पिटाई करने लगा। शोर सुनकर दिनेश का पिता राम प्रसाद(65) भी वहां पहुंच गया।

उसने पुत्र को डांटते हुए शोर शराबा न करने की बात कही। इतनी सी बात पर ही दिनेश इस कदर भड़का कि, वह घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया। इससे पहले कि फूलकेसरी व राम प्रसाद कुछ समझ पाते, नशे में धुत दिनेश ने दोनों पर फायर झोंक दिया। जिससे फूलकेसरी व राम प्रसाद दोनों घायल होकर घर के आंगन में ही गिर गए।
विज्ञापन


फायर के साथ चीख सुनते ही गांव के लोगों की नींद खुल गई और वे शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को घर की तरफ आते देख दिनेश हवाई फायरिंग करते हुए निकल भागा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

घटना के संबंध में राम प्रसाद ने अपने पुत्र पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देने की बात कही है। वहीं थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सरवरपुर की घटना में फूलकेसरी के पति दिनेश पर ही गोली मारने का आरोप है, जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें