नालागढ़ (सोलन)। पुलिस थाना नालागढ़ के तहत बारियां पंचायत के खेड़ा गांव में चोर एक घर से गहने और नकदी चुरा ले गए। चोरों ने वारदात को रात के वक्त अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धर्म पुत्र रोडल गांव खेड़ा डाकघर गोयला पन्नर ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार रात यह और इसका परिवार रात का खाना खाकर सो गए थे। रात को करीब सवा बारह बजे उनकी पत्नी शौच के लिए उठी तो उसने देखा कि एक आदमी घर के बाहर खड़ा है तभी दूसरे कमरे से दो व्यक्ति बाहर की तरफ भागे। इसने तुरंत कमरे में जाकर देखा तो वहां रखी पेटी खुली थी और कपड़े बाहर बिखरे पड़े थे। छोटा ट्रंक गायब था। जांच करने पर पता चला कि चोर सोने चांदी के गहने और करीब 22 हजार 500 रुपये की नकदी चुरा कर ले गए हैं।
डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाएगी ताकि सुरक्षा मजबूत हो सके। पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द चोरों को ढूंढ निकालने की मांग पुलिस से की है।