फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में जीप न मिली तो विवाहिता को मार डाला

Sun, 23 Apr 2017 12:05 AM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
death - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फिरोजपुर गांव में एक विवाहिता की झुलसने से मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

हरगांव के फिरोजपुर गांव निवासी ममता सिंह (24) पत्नी सत्यपाल की शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई।

सूचना पाकर हरगांव के कसहा गांव निवासी पिता नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने बेटी की चार साल पूर्व शादी की थी। शादी में दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले उसकी पुत्री से जीप की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी वजह से उसकी पुत्री को जलाकर मार डाला गया है। घटना अंजाम देने के बाद पुत्री की ससुराल वाले भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर मृतका के पिता ने उसके पति, जेठ समरपाल, ससुर राजकुमार, सास रोशनी, दो ननद कृष्णा सिह व सतरूर सिंह को नामजद किया है। खबर पाकर नायब तहसीलदार आकांक्षा जोशी, एसओ योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें