खैराबाद थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस पति पर ही हत्या का संदेह जता रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी प्रकाश की पत्नी शकुंतला देवी (30) मंगलवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मंगलवार रात खैराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव में कुछ ग्रामीण फसल की रखवाली कर रहे थे।
इसी बीच खेत में महिला का शव पड़ा देख ग्रामीण सन्न रह गए। सूचना पर सीओ योगेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सचिन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। महिला का पति भी गायब है। ऐसे में पुलिस उस पर शक कर रही है। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि, महिला के मायके पक्ष सूचना भेजी है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।