फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से जख्मी युवक की मौत पर बवाल

Mon, 28 Mar 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व महमूदाबाद कोतवाली के गुलामपुर में दबंगों की पिटाई से घायल मंदबुद्धि के युवक की इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को घर पर ही रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे आरक्षियों को गांव से दौड़ा लिया।
विज्ञापन


एएसपी, सीओ के मौके पर पहुंचने के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया। एहतियातन गांव में पुलिस लगा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मारपीट की घटना को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गुलामपुर निवासी मंदबुद्धि के गुड्डू (35) पुत्र बाबू चौहान को 16 मार्च की शाम गांव के ही प्रेम पुत्र मेवालाल व अशोक पुत्र कीढ़ा आदि ने जनाने कपड़े पहनाकर डरा-धमकाकर नचाना शुरू कर दिया। इस बीच मंदबुद्धि के गुड्डू ने नाचने के दौरान प्रेम की पत्नी से कुछ अश्लील हरकत कर दी। जिस पर प्रेम व अशोक आदि ने लाठी-डंडों से गुड्डू की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में गुड्डू के दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। सिर व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चटें आईं थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा था। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफ र कर दिया था। जिला अस्पताल से गुड्डू को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताते हैं कि रविवार 27 मार्च की रात करीब दो बजे गुड्डू की मौत हो गई।

गुड्डू की मौत के बाद आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने घर पर ही शव रखकर विरोध प्रर्दशन करना शुरू कर दिया। खबर पाकर कोतवाली से पुलिस कर्मी पहुंचे तो ग्रामीणों ने आरक्षियों को खदेड़ लिया। ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ वीबी सिंह भी मौके पर पहुंचे।

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों व परिजनों को एएसपी समझा-बुझाकर मामले को शांत कर पाए। साथ ही गांव में पुलिस लगा दी गई है। सीओ वीबी सिंह ने बताया कि एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाक्स
चिकित्सकों ने की लापरवाही
पिटाई से जख्मी गुड्डू के उपचार में भी भारी लापरवाही हुई। लोगों का मानना है कि यदि उसका सही सलामत उपचार हो गया होता तो उसकी जान शायद बच जाती। बताते हैं कि जख्मी गुडडू को परिवारीजन सीएचसी महमूदाबाद ले गए थे। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी उसका सही उपचार नहीं हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई। जिसके चलते उसकी घर पर मौत हो गई।

बाक्स
आरोपियों पर होगी कार्रवाई
मृतक मंदबुद्धि का था। वह नाच-गाना भी कर लेता था। इसी वजह से कुछ लोग नाच गाना कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद में मारपीट हो गई थी। लेकिन परिवारीजन नाच-गाने के दौरान विवाद का मामला लिखित में नहीं दिया है। परिवार वालों ने घर में घुस कर मारपीट करने की शिकायत की थी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें