फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस क्लब के सामने महिला से लूटी चेन

Mon, 05 Sep 2016 11:16 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
आंख अस्पताल से दवा लेकर रिक्शे से सोमवार की दोपहर लालबाग की ओर जा रहीं मां-बेटी को निशाना बना कर एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से सरेराह पुलिस क्लब के सामने सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


चेन लूट कर वह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर बैठ भाग खड़ा हुआ, लेकिन अति व्यस्त इलाका होने के कारण आसपास मौजूद लोगों ने लुटेरों को मय बाइक के गिरा दिया। इस दौरान बाइक छोड़ दो बदमाश तो भाग निकले, लेकिन पब्लिक ने एक बदमाश को दबोच लिया।

इस बीच लालबाग से पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।   
विज्ञापन

रामकोट इलाके के नवीन चौक एलपीएस के निकट रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी रामशरण अपनी बेटी पूनम के साथ सोमवार को आंख अस्पताल दवा लेने गई थीं। दोपहर करीब एक बजे दोनों रिक्शे से लालबाग की ओर जा रही थीं।

पुलिस क्लब के सामने पैदल गुजर रहे एक लुटेरे ने झपट्टा मार कर मुन्नी देवी के गले से सोने की चेन लूट ली और बाइक से खड़े अपने दो अन्य साथियों के पीछे बैठ कर भागने लगा। सरेराह हुई इस लूट को देखकर वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को ललकार लिया।

दो युवकों ने बदमाशों की बाइक गिरा दी। बाइक गिरते ही उस पर सवार दो बदमाश भाग निकले, लेकिन लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। सूचना पाते ही लालबाग पर मौजूद पुलिस भी पहुंच गई। मामला कलेक्ट्रेट के करीब होने के कारण अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।

इस दौरान लोगों ने पकड़े गए आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरे के अन्य साथियों को भी दबोच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें