फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरा मशीन पर पकड़ा 700 लीटर केरोसिन

Thu, 07 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छापे में पकड़ा गया केरोसिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदरपुर में गुरुवार को एसडीएम की टीम ने एक आरा मशीन पर छापा मार करीब 700 लीटर केरोसिन पकड़ा। यह केरोसिन आरा मशीन पर लगे इंजन में इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने आरा मशीन संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सदरपुर के जहांगीराबाद कस्बा निवासी इम्तियाज ने कस्बे में ही आरा मशीन लगा रखी है। गुरुवार को कुछ लोगों ने एसडीएम बिसवां सर्वेश गुप्ता से शिकायत की थी कि आरा मशीन पर काफी मात्रा में अवैध रूप से केरोसिन रखा हुआ है। शिकायत पर एसडीएम सर्वेश गुप्ता ने तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक के साथ आरा मशीन पर छापा मारा।

यहां पर टीम ने 9 ड्रम पकड़े। इनमें 3 ड्रमों में केरोसिन भरा था। जबकि पांच ड्रम खाली थे। प्रशासन की टीम ने मौके से सात सौ लीटर केरोसिन बरामद किया है। एसडीएम सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरा मशीन पर केरोसिन अवैध रूप से रखा था। इसे लेकर आरा मशीन संचालक पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बरामद केरोसिन व ड्रम को क्षेत्र के बजेहरा कोटेदार जगदीश के हवाले किया गया है। पूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी ने बताया कि आरा मशीन संचालक इम्तियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें