लहरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील वर्मा समेत दो लोगों पर आचार संहिता का केस दर्ज कराया गया है। इन पर जाति-धर्म का सहारा लेकर पार्टी प्रत्याशी को मत देने की अपील करने का आरोप है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ यह अभियोग सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, तहसीलदार लहरपुर ने दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह ने जाति धर्म का सहारा लेकर भाजपा प्रत्याशी सुनील वर्मा को मत देने की अपील की थी।