फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को गोली मारी

Sat, 26 Sep 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम महज ओवरटेक के विवाद में बाइक सवार दो युवकों ने कार चला रहे व्यापारी को गोली मार दी। गंभीर हालत में व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खैराबाद के मोहल्ला बाजदारी टोला निवासी विमलेंद्र तिवारी (42) की कस्बे में ही सोने-चांदी की दुकान है। शनिवार शाम वह अपने परिवार के साथ कार से मोहल्ला बिजवार जा रहा था।

सीतापुर-बिसवां मार्ग पर गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बाइक सवार दो युवकों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवक फर्राटा भरते हुए आगे निकल गए और बिजवार मोड़ के निकट खड़े हो गए।
विज्ञापन


जैसे ही कार उधर से निकली युवकों ने कार को रुकने का इशारा किया। व्यापारी ने रफ्तार धीमी की ही थी कि एक ने असलहे से विमलेंद्र पर फायर झोंक दिया।

गोली लगते ही व्यापारी खून से लथपथ होकर कार में गिर पड़े। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपक  शुक्ला ने बताया कि दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें