कमलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया।
उधर, हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। कमलापुर थाना के देवीपुर निवासी श्रीराम की पत्नी जयदेवी (40) शनिवार सुबह टहलने जा रही थी।
गांव के निकट ही राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से निकल भागा।