फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा

Thu, 20 Apr 2017 11:52 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में गुरुवार दोपहर बहन को परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की बाइक में परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन ने लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस व बाइक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के आलमनगर निवासी नीलू (35) पुत्र साबिर अली अपनी बहन नूरी (18) को लखीमपुर मार्ग पर स्थित एक निजी कॉलेज से परीक्षा दिलाकर लौट रहा था। जब दोनों शहर कोतवाली क्षेत्र में नैपालापुर चौराहे के पास लखीमपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को फौरन जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीलू को मृत घोषित कर दिया। साथ ही गंभीर हालत में जख्मी नूरी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि लखनऊ जाते समय नूरी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि बस व बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें