फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में चली गोली, बालक जख्मी

Tue, 14 Feb 2017 11:22 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
Gun
विज्ञापन
अटरिया के रमनगरा मजरा बांसखेड़ा में एक तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में बालक जख्मी हो गया। उसे सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, समारोह में गोली चलने से भगदड़ भी मच गई। हालांकि घटना को लेकर पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


कमलापुर के भगवानपुर मजरा बरेठी गांव निवासी लवकुश यादव (12) पुत्र सोबरन सोमवार को अपने चाचा सुशील यादव की ससुराल अटरिया के रमनगरा मजरा बांसखेड़ा गांव के अवधेश यादव पुत्र मनोहर के तिलक समारोह में शामिल होने गया था।

हर्ष फायरिंग होने से लवकुश को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। गोली चलने से समारोह में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर निकल भागे। घटना के बाद परिवार के लोग लवकुश को फौरन सिधौली सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल के चिकित्सक बालक की भर्ती से इन्कार कर रहे हैं। घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

गांव में चर्चा है कि हर्ष फायरिंग नहीं हुई, बल्कि किसी तरह गोली चलने से बालक को छर्रे लग गए। अटरिया पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है। एसओ रामबाबू यादव का कहना है कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। गांव में जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें