फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
शहर में आए दिन बाइक चोरी की वारदातों से परेशान कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सोमवार की शाम शहर के नैपालापुर के पास घेराबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें, एक देशी तमंचा मय कारतूस बरामद किया। इस दौरान पकड़े गए बदमाशों में से एक ने पुलिस टीम पर फायर भी किया, लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने मंगलवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि शहर में मोटर साइकिल चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं। इन पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस को इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व में लगाया गया था। सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली, कि कुछ लोग चोरी की बाइकें लेकर बेचने के लिए निकलने वाले हैं।

इस पर पुलिस टीम ने नैपालापुर के पास घेराबंदी कर दी। कोतवाली में तैनात एसआई अजीत सिंह, विनोद कुमार, अजय वर्मा, अनिल कुमार, मोहम्मद यासीन, एचसीपी हरिनारायन व आरक्षी सुभाष यादव व अर्जुन सिंह ने चार बाइकों पर सवार छह लोगों को आते देखकर रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


इस बीच एक बाइक पर सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए घेराबंदी कर सभी छह लोगों को चार बाइकों सहित दबोच लिया। पुलिस ने इन लोगों के पास से चोरी की जा चुकीं पल्सर, दो पैशन प्रो, एक स्पलेंडर सहित चार बाइकें बरामद की। पकड़े गए लोगों के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया।

एसपी ने पकड़े गए लोगों के नाम शहर के लोनियनपुरवा निवासी अरविंद सिंह चौहान व सर्वेश कुमार मिश्रा उर्फ मंत्री, महोली के मस्जिद गांव निवासी चीनू उर्फ राहुल तिवारी, शहर के स्वरूप नगर निवासी विशाल व राजकुमार, शहर के आनंदनगर निवासी कमलू बताए हैं।

पुलिस का दावा है कि बाइक चोर गिरोह में शामिल शहर के आनंद नगर निवासी नरेंद्र भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द उसे भी दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें