फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति व पूर्व प्रधान में चलीं लाठियां, छह जख्मी

Thu, 26 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली इलाके के बेनौरा गांव में चुनावी रंजिश में गुरुवार सुबह प्रधान पति व पूर्व प्रधान के बीच हैंडपंप व कोटे की दुकान को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। असलहे भी लहराए गए। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हुए।  
विज्ञापन


मिश्रिख के बेनौरा निवासी प्रधान पति जमाल व पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद के बीच गुरुवार सुबह विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं, जिससे प्रधान पति जमाल, लल्लन व कमला घायल हो गए, जबकि पूर्व प्रधान पक्ष से उसका बेटा वसीम, नसीम व गांव का ही अनवार जख्मी हुआ।

घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने व असलहा लहराने का भी आरोप लगाया। प्रधान पति का कहना है कि पूर्व प्रधान से कोटे को लेकर विवाद था, जबकि पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद का आरोप है कि प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते प्रधान पति उसके घर के पास लगा सरकारी हैंडपंप उखड़वाना चाहता है।
विज्ञापन


जिसको लेकर विवाद हुआ। प्रधान पति ने लाल मोहम्मद, अनवर, वसीम, नसीम, सौफिन आदि पर आरोप लगाया, जबकि लाल मोहम्मद ने कल्लन, प्रधान पति जमाल, कमाल, इददू व अमजद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें