किशोरी से रेप का प्रयास
कमलापुर(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक दबंग ने किशोरी से रेप का प्रयास किया है। पीड़ित ने इस संबंध में ही गांव के एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में अनभिज्ञता जता रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी(17)सोमवार को नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर गई थी। बतातें हैं कि गांव का रहीश खेतों में घात लगाकर बैठा था। जैसे ही किशोरी उधर से गुजरी, युवक ने उसे दबोच लिया और करीब के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी की पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तो रहीश उसे मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में किशोरी के परिवार ने रहीश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है।