फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोलाहनपुरवा गांव में मुंबई पुलिस का छापा, लुटेरे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेराचौराहा (बहराइच)। जोलाहनपुरवा गांव निवासी चार युवक माह भर पूर्व मुंबई नौकरी करने गए थे। वहां पर एक स्वर्णकार के दुकान पर सभी ने नौकरी की। विश्वास में लेने के बाद पखवारे भर पूर्व युवकों ने स्वर्णकार पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। नकदी तथा सोना-चांदी लूटकर भाग निकले। एक युवक को पुलिस ने मुंबई में ही दबोच लिया था। जबकि अन्य तीन युवक भागकर बहराइच आ गए। उन्हीं की तलाश में रात में पहुंची मुंबई पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन सभी फरार हो गए। तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत जोलाहनपुरवा इटहा गांव निवासी हसमत, रब्बानी, इस्तिखार और झन्नान माह भर पूर्व नौकरी करने के लिए मुंबई गए थे। इन सभी ने मुंबई के नागादेवी वार्ड में स्थित सोनार गली में स्वर्णकार वीरेंद्र कुमार के यहां नौकरी की। 15 दिन बेहतर तरीके से काम करके सभी ने स्वर्णकार को विश्वास में ले लिया। इसके बाद एक दिन रात में स्वर्णकार पर हमला कर उसे मरणासन्न करने के बाद 32 लाख रुपये नकदी, 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग निकले। स्वर्णकार के परिवारीजनों ने उसी दिन घटना की सूचना नागा देवी वार्ड थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मुंबई में घेराबंदी कर हसमत को दबोच लिया। जबकि रब्बानी, इस्तिखार और झन्नान बहराइच पहुंचने में सफल हो गए। वहां पर केस दर्ज करने के बाद हसमत से पूछताछ करके मुंबई पुलिस टीम इंस्पेक्टर फरीद खान की अगुवाई में रविवार देर रात को बहराइच पहुंची। नानपारा पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने जोलाहनपुरवा गांव में तीनों युवकों के घर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह सभी फरार हो गए। नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि रात में दबिश दी गई थी। दिन में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन आरोपी फरार हैं। मुंबई पुलिस उनकी खोज में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें