फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ पर खामियां देख डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर खामियां देख बिफरीं डीएम
विज्ञापन


सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन व अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने मंगलवार को नगर पालिका मिश्रिख के अतिसंवेदनशील प्लस पोलिंग बूथ रन्नूपुर व जीजीआईसी का औचक निरीक्षण किया।

रन्नूपुर पोलिंग बूथ पर प्रकाश का समुचित इंतजाम नहीं मिला। सफाई व्यवस्था बदहाल मिली और रास्ता भी खराब था। डीएम ने जल्द खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अतिसंवेदनशील प्लस पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।

लाइव वेबकास्टिंग वाले पोलिंग बूथों पर चाक-चौबंद व्यवस्था किए जाने व सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारिका मोहन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय पाठक ने मंगलवार दोपहर नगर पालिका मिश्रिख के रन्नूपुर पोलिंग बूथ का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान बूथ पर रोशनी का समुचित प्रबंध न मिलने, सफाई व्यवस्था बदहाल और रास्ता खराब देख डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जल्द सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा डीएम ने जीजीआईसी में बनाए गए मतगणना स्थल का जायजा भी लिया। इस मौके पर एसडीएम शेरी, कोतवाली प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें