फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी लगाने से महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटनाएं शहर कोतवाली व हरगांव थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शहर के मोहल्ला आगा कालोनी निवासी संतोष मौर्य (32) ने अज्ञात कारणों से कमरे में फांसी लगा ली। उस पर नजर पड़ते ही परिवार ने आनन फानन फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में संतोष मौर्य ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में परिवार ने बताया कि संतोष मौर्य तनाव में रहता था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के सदस्य यह नहीं बता सके कि किन कारणों से संतोष मौर्य तनाव में था।

उधर हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसेहरामाल में मिथलेश की पत्नी रामबेटी (32) ने घर में फंदा कसकर फांसी लगा ली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में रामबेटी के पति मिथलेश ने बताया कि बीते तीन वर्षों से रामबेटी मानसिक रूप से बीमार थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें