फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने गई पुलिस व प्रशासन की टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव
विज्ञापन


कमलापुर (सीतापुर)। दाउदपुर गांव में अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम पर रविवार को दबंगों व महिलाओं ने पथराव कर दिया। हालांकि इस पथराव में टीम का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ।

हालांकि विरोध के चलते टीम को वहां से बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुछ देर बाद दोबारा महिला पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची टीम ने चार लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन


इसके बाद जेसीबी से अवैध कब्जे हटाए। उधर, पुलिस ने टीम पर पथराव के मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी।

कमलापुर के ग्राम दाउदपुर निवासी रामचरन ने घर के निकट मिट्टी डालकर रास्ता व नाली को पाट दिया था। इस संबंध में प्रधान दिलीप मिश्रा ने थाने में शिकायत की थी लेकिन कब्जा नहीं हटा था।

इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की थी। इसी शिकायत का निस्तारण करने के लिए एसडीएम सिधौली रतीराम, कमलापुर थानाध्यक्ष एके सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार को गांव पहुंचे।

यहां पर जब टीम ने अवैध कब्जे हटाने की बात कही, तो राम चरन व उसके घर की महिलाएं विवाद पर उतर आईं। कुछ महिलाओं ने टीम पर पथराव कर दिया।

कब्जा हटाने पहुंची टीम के साथ महिला पुलिस बल नहीं था, इस वजह से उस समय प्रशासन व पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। करीब एक घंटे बाद महिला पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन व पुलिस टीम दोबारा गांव पहुंची।

इस दौरान विवाद पर उतारू रामचरन व दो महिलाओं तथा एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद वहां की मिट्टी हटाकर नाली दुरुस्त की गई और खड़ंजा लगाया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि पथराव तो हुआ था, लेकिन राहत की बात यह रही कि, उसकी चपेट में आकर कोई घायल नहीं हुआ है।

इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों पर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की गई है। हालांकि थानाध्यक्ष पथराव की बात को नकारते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें