फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम से थम जाएगा चुनावी शोर-शराबा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनावी शोर
विज्ञापन


सीतापुर। निकाय चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण के मतदान के लिए सोमवार शाम पांच बजे से चुनावी शोर थम जाएगा। प्रत्याशी अब न सभा कर सकेेंगे और न जुलूस निकाल सकेंगे। निगरानी के लिए प्रशासन ने टीमें गठित कर दी हैं। मतदान में अब सिर्फ एक दिन बाकी है।


जिले में 11 निकाय क्षेत्र हैं। इनमें छह नगर पालिका व पांच नगर पंचायतें शामिल हैं। यहां इस बार 4 लाख 16 हजार 237 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे।


मतदान 29 नवंबर को होना है। मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार पर रोक लगा दी जाती है। इसलिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।


चुनाव प्रचार थमने के बाद किसी भी रूप में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों की धरपकड़ कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में जुटे हैं। रविवार को दिन भर प्रत्याशियों ने भागदौड़ कर लोगों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन



ताकत दिखाने के लिए किसी ने बाइक रैली तो किसी ने अपने साथ समर्थकों की भीड़ लेकर घर-घर जाकर जन संपर्क किया। हालांकि मतदाताओं की चुप्पी प्रत्याशियों के होश उड़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें