फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्र की दिल की बीमारी से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में पीटी के दौरान छात्र बेहोश, मौत
विज्ञापन


सीतापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय का एक छात्र गुरुवार को पीटी के दौरान अचानक बेहोश हो गया। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ही कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टरों ने दिल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहीं परिवारीजनों का कहना है बचपन में बच्चे को दिल की बीमारी थी।
विज्ञापन


महोली के फत्तेपुर निवासी मंगूलाल ने अपने पुत्र अनुराग वर्मा (13) का इसी साल एलिया के जवाहर नवोदय विद्यालय हरधौरपुर में नाम लिखाया था। वह कक्षा-छह का छात्र था।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह स्कूल में कक्षाएं शुरू होने से पहले बच्चों को व्यायाम कराया जा रहा था। इसी दौरान अनुराग पीटी करते समय बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ा।

इससे स्कूल प्रशासन के होश फाख्ता हो गए। आननफानन स्कूल प्रशासन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां पर करीब 15 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई।

सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है जिस समय बच्चा अस्पताल आया था, उस समय उसकी हालात बहुत गंभीर थी। केवल सांसें ही चल रही थी।

परिवारीजनों का कहना है कि बचपन में उसे दिल की बीमारी थी। काफी समय तक उसका इलाज चला था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं पता चल सका है। चिकित्सकों ने दिल की बीमारी की आशंका जताते हुए हृदय को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें