हिंदू युवा वाहिनी ने चीन का फूंका पुतला
सीतापुर। हिंदू युवा वाहिनी की नगर इकाई ने चीन के उत्पादों का बहिष्कार किया। लालबाग चौराहे पर चीन का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया। नगर प्रभारी अभिनव मिश्रा ने कहा चीन लगातार भारत पर दबाव बनाने का प्रयास करता है, लेकिन मजबूत भारत के सामने उसकी एक नहीं चलती है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की वे चाइना द्वारा निर्मित समस्त सामग्री का बहिष्कार करें। देश में निर्मित सामान को अधिक से अधिक खरीदें। इस मौके पर नगर महामंत्री संदीप सिंह चौहान, अवनीश तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जैनेंद, सौरभ आदि मौजूद रहे। उधर, लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के खत्रियाना चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने चाइनीज वस्तुओं के विरोध में चीन का पुतला फूंका।
उन्होंने लोगों से चीनी वस्तुओं से दूर रहने की गुजारिश की। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष मयंक टंडन, उमेश मेहरोत्रा, अमित पाठक, निर्भय पांडेय, महेंद्र मिश्रा, शिवम टंडन, हिमांशु सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, अचल मेहरोत्रा, विवेक पुरी आदि उपस्थित थे।