19 से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक
सीतापुर। अगर आप दिवाली व भैयादूज पर खरीदारी करने चाहते हैं तो बैंकों से कैश पहले ही निकाल लें। कारण यह है लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।
19 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक छुट्टी रहेगी। अगले सप्ताह सोमवार को ही कामकाज शुरू हो सकेगा। इससे पहले आप बैंक से लेनदेन कर लें।
गुरुवार को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार से पहले केवल तीन दिन वर्किंग-डे रहेगा। सोमवार, मंगलवार व बुधवार को बैंकों में कामकाज होगा।
फिर उसके बाद लगातर चार दिन छुट्टी रहेगी। गुरुवार को दिवाली, शुक्रवार को गोवर्धन पूजा व शनिवार को भैयादूज की छुट्टी है। अगले दिन रविवार पड़ेगा। इसलिए पूरा सप्ताह छुट्टी रहेगी।
अगले सप्ताह के सोमवार को बैंकों में कामकाज प्रारंभ होगा। इसलिए अगर आप धूमधाम से पर्व मनाना चाहते हैं तो इन छुट्टियों से पहले बैंकों में लेनदेन पूरा कर लें।
इलाहाबाद बैंक की लालबाग शाखा के मैनेजर कमलेश पांडेय ने बताया कि छुट्टियों के दौरान एटीएम चलते रहेंगे। ऐसे में लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।