फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्ड में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान
विज्ञापन


मिश्रिख/कल्ली चौराहा। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक बाइक सड़क किनारे पानी से भरे खड्ड में पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

बताते हैं कि खड्ड में पानी होने की वजह से दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए। दोनों लखनऊ में परीक्षा देकर लौट रहे थे। उधर, देर रात गश्त पर निकली पुलिस को खड्ड के पानी में बाइक का इंडीकेटर जलता मिला तो हादसे का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों को निकलकर सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

मिश्रिख के मोहल्ला थोक वार्ड निवासी कुलदीप कुमार (22) बुधवार सुबह ट्रिपल-सी का पेपर देने अपने मित्र मोहल्ले के ही विजय शंकर (25) के साथ बाइक से लखनऊ गया था।

पेपर देकर दोनों देर रात बाइक से घर के लिए चल दिए। पुलिस के मुताबिक मिश्रिख में पानपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में गिर गई।

बताते हैं कि खड्ड में पानी भरा हुआ था। जिसकी वजह से दोनों युवक खड्ड में फंसकर रह गए। इससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।

इधर गश्त पर निकली पुलिस टीम ने खड्ड के पानी में इंडीकेटर जलता देखा तो दोनों युवकों को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हादसा किन कारणों से हुआ, इस बात का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


परिवार के लोग संदेह जता रहे हैं कि किसी वाहन ने बाइक मेें पीछे से टक्कर मारी होगी। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस वजह से दोनों को हेड इंजरी हुई है। अगर वे हेलमेट लगाए होते, तब शायद सिर में चोट न लगती और उनकी जान न जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें