फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों ने महिला से किया गैंगरेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाइयों ने महिला से किया गैंगरेप का प्रयास
विज्ञापन



सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में दो भाइयों ने एक महिला से गैंगरेप का प्रयास किया। असफल होने पर महिला की पिटाई करके भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शनिवार को घर में अकेली थी। इसी बीच गांव के ही जुबेर व उसका भाई परवेज वहां पहुंच गए। दोनों भाइयों ने महिला को दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर महिला के शोर मचाने पर दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की और मुंह खोलने पर धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी।


प्रभारी कोतवाल शिवकुमार सिंह ने बताया कि, महिला की तहरीर पर उसके गांव के ही जुबेर व परवेज के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें