फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगी मजदूरी, मिली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारीजनों ने सीएचसी के सामने मजदूर का शव रख किया प्रदर्शन
विज्ञापन

तम्बौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने दबंगों से मजदूरी के एवज में मेहनताना क्या मांगा, कि उन्होंने उसे गोली से उड़ा दिया। मजदूर की हत्या के बाद परिवार ने शव को सीएचसी के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा कि इस घटना से नाराज लोगों ने हमलावरों के घर पर हमला भी बोला।

इसमें हमलावरों के परिवार के दो लोग घायल हुए हैं, जिनको नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्रधान पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदी बेलवा निवासी अनूप (25) ने गांव के राम सिंह के यहां मजदूरी की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम वह मजदूरी के रुपये मांगने राम सिंह के घर पहुंच गया। बताते हैं कि राम सिंह ग्राम प्रधान सरस्वती देवी के पति उत्तम वर्मा का भाई है। इस वजह से उसे दरवाजे आकर अनूप का रुपये मांगना बेहद नागवार गुजरा। उसने अनूप को फटकार लगाई, तो वह मारपीट पर आमादा हो गया।

फिर क्या था राम सिंह व उसके कई अन्य साथियों ने अनूप की पिटाई शुरू कर दी। इस पर अनूप धक्का देकर भागने का प्रयास करने लगा। विवाद हो ही रहा था कि राम सिंह पक्ष से ही किसी ने तमंचे से अनूप पर फायर कर दिया। गोली लगते ही अनूप चीखकर वहां पर गिर पड़ा।

फायर के साथ चीख सुनते ही घायल के परिवारीजन व ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख हमलावर मौके से भाग गए। परिवारीजन घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

उसकी मौत से परिवारीजन इस कदर भड़के कि उन्होंने हमलावर के घर पर हमला बोल दिया। घर के बाहर ही उत्तम वर्मा का पुत्र अरुण वर्मा व होली मिलने पहुंचा गांव का ही पवन मिल गया। जिस पर अनूप के परिवारीजनों ने फावड़े व बांके से हमला कर दिया।

विवाद बढ़ता देख गांव के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। तब तक अरुण वर्मा व पवन जख्मी हो चुके थे। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

इधर, अनूप के परिवारीजनों ने शव को तंबौर कस्बे में सीएचसी के सामने रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया और तहरीर मांगी। इस पर अनूप के भाई शिवकुमार ने गांव के प्रधान पति उत्तम वर्मा, राम सिंह, राम के रिश्तेदार ग्राम चहलुआ निवासी विजय वर्मा व गुड्डू के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मामले में चारों लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें