फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ही निकला फर्जी लूट का मास्टर मांइड

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में उगला सच, मुरादाबाद में छिपाया 1186 कार्टून तेल बरामद
विज्ञापन

सीतापुर। क्राइम ब्रांच व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1255 कार्टून (कीमत करीब 15 लाख) सरसों का तेल लूट की घटना के खुलासे का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक ही पूरे मामले का मास्टर माइंड है। ट्रक पर लदा सरसों का तेल छिपा कर लूट की फर्जी कहानी गढ़ी थी।

ट्रक चालक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, उसकी निशानदेही पर मुरादाबाद में छिपाए गए 1186 तेल के कार्टून (कीमत करीब 14 लाख 50 हजार) बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


राजस्थान से ट्रांसपोर्ट अलवर ब्रांच से बीती 23 अक्तूबर 2018 को ट्रक नंबर यूपी 21 बीएल 9856 पर 1255 कार्टून सरसों का तेल लोडकर चालक शौकीन खान नवादा बिहार के लिए रवाना हुआ था।

चालक ने ट्रांसपोर्टर राजेश कुमार को सूचना दी, कि यूपी के जिला बाराबंकी अंतर्गत सफदरगंज के पास एसयूवी सवार लुटेरों ने ट्रक रोककर नशे का इंजेक्शन लगा दिया और माल सहित ट्रक लूट लिया। अगले दिन खाली ट्रक सीतापुर जिले के थाना रामकोट अंतर्गत अमित ढाबा के पास से बरामद किया गया था।

इस संबंध में रामकोट पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसपी प्रभाकर चौधरी ने वारदात के खुलासे के लिए एएसपी उत्तरी के निर्देश में क्राइम ब्रांच व पुलिस की संयुक्त टीम लगाई थी। गठित टीम ने जांच के बाद ट्रक चालक से कड़ाई के साथ पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी उत्तरी महेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि इस फर्जी लूट का मास्टर माइंड ट्रक चालक शौकीन खान निवासी नरूला थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद ही था। तेल के कार्टून उसने मुरादाबाद में काजीपुरा रोड पर एक कमरे में छिपाकर लूट की फर्जी कहानी बनाई थी। पुलिस ने ट्रक चालक की निशानदेही पर 1186 कार्टून तेल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें