फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएफ हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

Wed, 21 Nov 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर रहेड़िया के पास सोमवार रात एक कार में आग लग गई, इससे चालक की सीट पर बैठे-बैठे एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पूरी तरह जली इस कार में पहचान के लिए कोई चीज नहीं बची। 
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 12 बजे एक ट्रक बदायूं से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। उसी के चालक ने रहेड़िया चौकी से थोड़ा पहले हाईवे किनारे एक जलती हुई कार देखी। ट्रक चालक ने चौकी जाकर पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इस पर चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उस समय कार आग की लपटों से घिरी थी। इससे पुलिसकर्मियों की नजदीक जाने की हिम्मत नहीं हुई और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर आई फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल आग बुझाई। तब तक कार का अधिकतर हिस्सा जल गया था। ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। नंबर प्लेट, टायर-ट्यूब समेत पूरी कार जल गई। शव का भी कुछ हिस्सा मांस के रूप में मिला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कार में गैस किट नहीं लगी थी। सिर्फ यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नीलगाय की टक्कर से कार दुर्घटनाग्रस्त हुई होगी और उसके बाद उसमें आग लगी होगी। चालक के शव का कुछ हिस्सा बचा है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। -प्रमोद कुमार, प्रभारी एसओ वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें