फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद के झगड़े में कलियुगी बेटे ने पिता पर किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद भाग निकला हमलावर, केस दर्ज
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना इलाके में जायदाद के बंटवारे के विवाद में कलियुगी बेटे ने तमंचे से पिता पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। लिहाजा, पिता बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी बेटा मौके से भाग निकला।

पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के गौरा गांव में रहने वाले रमा शंकर की जायदाद के बंटवारे को लेकर शुक्रवार को अपने लड़के अनूप से विवाद हो गया। झगड़े के दौरान आपा खोकर अनूप ने तमंचे से अपने पिता राम शंकर पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि फायर मिस होने से रमाशंकर बाल-बाल बच गए। इसके बाद घरवालों ने तमंचा छीनते हुए 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। यह देख हमलावर मौके से भाग निकला। पुलिस ने गांव पहुंचकर तमंचा कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें