फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानों ने यात्री को बेहोश कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानों ने यात्री को बेहोश कर लूटा
विज्ञापन


रेउसा। बस में एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह के लोगों ने बेहोश कर लूट लिया। वहीं बस चालक व परिचालक यात्री को मारूबेहड़ चौराहे पर उतारकर चलते बने। युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानगांव के रामीपुर गोड़वा निवासी श्याम किशोर किसी काम से रायबरेली गया था। काम निपटाने के बाद वह शुक्रवार रात बस से रायबरेली से सीतापुर पहुंचा।

शनिवार सुबह वह रोडवेज बस में सवार होकर सीतापुर से रेउसा के लिए चल दिया। सफर के दौरान ही बस में सवार जहरखुरानों ने उसे नशीली चाय पिला दी।

इससे श्याम किशोर बेहोश हो गया। उसके बेहोश होते ही जहरखुरान यात्री के पास मौजूद 15 हजार रुपये, मोबाइल लेकर भाग गए। इधर, जब बस रेउसा से आगे बढ़ी तो चालक व परिचालक की नजर उस पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक व परिचालक ने यात्री को मारूबेहड़ चौराहे पर उतार दिया और चलते बने। क्षेत्र के नागरिकों ने जब उसे बेहोश पड़ा देखा तो उसकी पहचान कर घर पर सूचना दी। परिवार ने उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें