युवती समेत दो ने फांसी लगाई
कमलापुर व पिसावां इलाके का मामला
कमलापुर/पिसावां (सीतापुर)। कमलापुर व पिसावां इलाके में एक युवती समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों घटनाओं के कारणों का पता नहीं चल सका है।
कमलापुर के चितरेहटा निवासी बुद्विमा उर्फ मीठी (19) पुत्री रामबक्स के परिवार के लोग मंगलवार सुबह खेत गए थे। इसी बीच बुद्विमा ने घर की कोठरी में दुपट्टे से फांसी लगा ली। जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दे दी गई है। इसके अलावा पिसावां इलाके के दिलावलपुर निवासी रघुवीर सिंह यादव (35) पुत्र रामदयाल मंगलवार सुबह खेतों की ओर गया था। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच रघुवीर का शव गांव से कुछ दूर पेड़ से लटकता मिला। बताते हैं ग्रामीण शराब का आदी था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।