फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीसी के घर हमला 20 राउंड फायरिंग से सनसनी

Sat, 30 Jul 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके के पंचमपुरवा मजरा नैपालापुर में पूर्व डीजीसी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट काउंसलर) रामजीवन भारती के घर शुक्रवार रात बाइक सवार  आठ बदमाशों ने धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर करीब 20 राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


इस दौरान परिवार के लोगों ने छत पर छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि बदमाशों की ओर से किए गए पथराव में बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। करीब 30 मिनट तक उत्पात मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा बरामद किया है। अधिवक्ता की पत्नी ने इस मामले में तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच चल रही है।  

पंचमपुरवा मजरा नैपालापुर गांव निवासी पूर्व डीजीसी अधिवक्ता रामजीवन भारती हाल ही में कचहरी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से मारपीट के आरोप में जेल में हैं। उनकी पत्नी रामबेटी ने बताया कि शुक्रवार रात वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच करीब एक बजे चार बाइकों पर सवार लोग गेट फांदकर घर में घुस आए।
विज्ञापन


हमलावरों ने गालियां देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने पर वह बच्चों को लेकर छत पर छिप गई। बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। पथराव भी किया, जिसमें बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। करीब 30 मिनट तक उत्पात मचाया।

इस दौरान रुक-रुककर करीब 20 राउंड फायरिंग की। उधर, खबर पाकर इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मामले में शनिवार सुबह अधिवक्ता की पत्नी रामबेटी ने आदर्शनगर निवासी बबलू अवस्थी, रमपुरवा निवासी दीपक पांडेय, ग्वालमंडी निवासी विवेक शुक्ला समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने मामले को लेकर घटनास्थल की जांच कराने के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें