फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोगों पर दर्ज किया उत्पीड़न का केस
विज्ञापन

सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। परिवारीजनों ने इस संबंध में गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि घटना आत्महत्या है और ग्रामीण ने उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगा लगी। इस संबंध में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

सकरन के ग्राम दुघरिया निवासी रामचंद्र (45) बीते सोमवार की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गया। सुबह परिवारीजन उसे तलाशने निकले। इसी बीच एक खेत में लगे आम के पेड़ पर रामचंद्र का शव फंदे पर लटकता मिला। यह देख परिवारीजन घटना को हत्या बताने लगे। उन्होंने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जमीन की रंजिश के चलते आरोपी रामचंद्र को जबरन उठा ले गए और उन्होंने हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष नोवेंद्र सिरोही ने बताया कि मामले में मैकू, प्रमोद, बहादुर, हरीश समेत पांच लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें