फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मंगलवार को घर से निकला था। जिसके बाद बुधवार को एक नहर के किनारे खड्ड में उसका शव पड़ा पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जल्लाबाद निवासी रामबिलास (45) मंगलवार को घर से कहीं गया था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। देर रात तक परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन रामबिलास का कुछ पता नहीं चला।

इधर सोमवार को संजराबाद निवासी कुछ ग्रामीण गांव के निकट से गुजरी नहर पटरी पर टहलने निकले। इसी बीच उन्हें पटरी के किनारे खड्ड में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। खबर फैलते ही रामबिलास के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने इस संबंध में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश राय ने बताया कि मृतक के शरीर पर हत्या जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं और न ही परिवारीजनों ने ऐसा कोई संदेह जताया है। फिर भी घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें