नहर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
कमलापुर (सीतापुर)। शारदा सहायक नहर में गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। क्षेत्र के नागरिकों ने संदेह जताया है कि हत्या करने के बाद अज्ञात बदमाशों ने शव को नहर में फेंका है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र से होकर शारदा सहायक नहर गुजरी है। इसी क्षेत्र में महोली गांव के निकट पुल बना हुआ है। गुरुवार को इसी पुल में एक युवक का शव आकर फंस गया।
देखते ही देखते ही वहां क्षेत्र के नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है।
थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई शव नहर में बहकर आया है, तो उसको दिखवाया जाएगा।