फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती पर जानलेवा हमला, पति जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर थाना क्षेत्र के सुखावा खुर्द की घटना
विज्ञापन

सदरपुर (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने ससुराल में आए एक दंपती पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सदरपुर थाना के कटरा खपुरा निवासी रामेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ अपनी सुसराल अपनी बीमार साली क्रांति को देखने को सुखावां खुर्द आए थे। जिसे लखनऊ में भर्ती कराया गया था और घर के सदस्य वहीं पर थे। गुरुवार रात गांव में शादी होने के कारण रामेंद्र कुमार का साला छोटू अपनी पत्नी के साथ गांव की शादी में चले गए।
विज्ञापन


रात 10 बजे रामेंद्र की पत्नी शौच क्रिया के लिए घर के बाहर अपने पति के साथ गई थी, तभी गांव के ही मुन्ना ने रामेंद्र की पत्नी का हाथ पकड़कर खींच लिया। पति रामेंद्र ने विरोध किया तो वह मारपीट करने पर आमादा हो गया। इसी बीच उसने चाकू निकालकर रामेंद्र के गले पर प्रहार कर दिए। इस पर दोनों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


शोर शराब सुनकर आरोपी वहां से भाग निकला। इस घटना में रामेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामेन्द्र को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया। सदरपुर थानाध्यक्ष धर्मपाल उपाध्याय ने बताया कि छेड़खानी व 354 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें