फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां-बेटों समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर बाईपास पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई। चारों नावला गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर गांव निरधना और कुटेसरा लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निरधना निवासी शाहनवाज (25) पुत्र मौसम बृहस्पतिवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला में एक परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। शाम को करीब साढ़े पांच बजे जब वह बाइक लेकर अपने गांव लौट रहा था, तो नावला शादी समारोह में उसके दोस्त कुटेसरा निवासी सालिम की पत्नी तरन्नुम (32) भी आई हुई थी। तरन्नुम ने शाहनवाज से कहा कि वह उसे भी बाइक से गांव तक छोड़ देना। जिस पर शाहनवाज ने दोस्त की पत्नी तरन्नुम और उसके दो बेटो रेहान (8) तथा हमजा (6) को बाइक पर बैठा लिया। शाम करीब छह बजे जब ये बाइक से मुजफ्फरनगर बाईपास से होकर शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरापुर पुलिस चौकी से पहले पहुंचे तो तभी पीछे से आए किसी वाहन ने उनको कुचल दिया।
हादसे में शाहनवाज, तरन्नुम और उसके दोनों बेटे रेहान और हमजा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को तत्काल उठवा कर मोर्चरी भेज दिया। बाद में बाइक के कागजातों से पहले शाहनवाज और बाद में मां-बेटों की पहचान हुई। देर रात तक शाहपुर थाने में हादसे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें